बेटी से शादी करना चाहते थे महेश भट्ट, शादी के लिए बदला था धर्म
विवादित बयानबाज़ी हो या विवादित गतिविधि, इनके सहारे सुर्ख़ियों में रहने वाले फिल्ममेकर महेश भट्ट आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म निर्देशन के अलावा महेश भट्ट प्रोडक्शन और पटकथा लेखनी का काम भी करते हैं।
आपको बता दें कि महेश भट्ट के माता-पिता ने कभी शादी नहीं की। जिसका असर उनकी परवरिश पर पड़ा। अत: उनकी सोच धर्म-रीतियों से बहुत दूर रही। हमेशा अपने पिता से दूर रहने वाले महेश मुस्लिम मां और हिंदू पिता का खून हैं।
कॉलेज के दौरान उन्हें लोरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की से प्यार हो गया। शादी के दौरान लोरिएन का नाम बदलकर किरन भट्ट रखा गया। किरन भट पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां बनी। इसके बाद शादीशुदा महेश परवीन बॉबी के साथ चर्चा में आ गये। जिस कारण से उनकी पहली शादी में दरार पड़ गई थी। मगर कुछ समय बाद ही परवीन से भी उनके रिश्ते बिगड़ गए।
उन्होंने अपनी जिंदगी में करियर हो या पर्सनल लाइफ, हर जगह विवादों से नाता रखा। फिर चाहे पाकिस्तान से प्रेम हो या खुद की बेटी के साथ नाजायज़ विचार, महेश सुर्खियाँ बटोर ही लेते हैं। उनके जीवन के कुछ ऐसे राज हैं जिन पर उन्होंने कभी खुलकर नहीं बोला। मगर दबी जुबान में लोगों के बीच कानाफूसी होती रही। महेश भट्ट को अश्लील विषयों पर फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्में बी-ग्रेड सोच के व्यक्तियों को खूब एंटरटेन करती हैं। उनकी फिल्मों की तरह ही उनकी जिंदगी भी आम जिंदगी जैसी नहीं रही। आओ जानें महेश भट्ट की जिंदगी से जुड़े ऐसे दिलचस्प किस्से जो आपने कभी नहीं सुने होंगे।
परवीन के बाद महेश की जिंदगी में सोनी राजदान आईं। मगर इस दौरान किरन के साथ महेश का तलाक नहीं हुआ था। अंतत: इस शादी के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया था। फिलहाल महेश मुस्लिम हैं। सोनी राजदान से महेश की दो बेटियां आलिया और शाहीन भट्ट हैं।

हिन्दू से मुस्लिम बने महेश अपनी बेटी को लेकर भी कंट्रोवर्सी में रह चुके हैं। इस दौरान महेश ने एक मैगजीन कवर के शूट के लिए अपनी बेटी के साथ होंठ पर किस करते हुए फोटो खिंचवाई थी। बेटी से शादी पर उन्होंने यह तक कह दिया था कि यदि पूजा मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: