
मेष- हर्ष उत्साह का वातावरण रहेगा। सहजता अनुकूलता और सामंजस्य को बढ़ावा मिलेगा। सभी को राहत प्रदान करेंगे। प्रतिसाद स्वरूप कई गुना सुख सौख्य पाएंगे। भावनात्मकता को बल मिलेगा।
वृष- कला कौशल को बल मिलेगा। रिश्तों में गरमाहट और करीबी बढ़ेगी। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। खर्च के प्रति लापरवाह रह सकते हैं। सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें। दिन शुभ कारक।
मिथुन- धवल चांदनी बिखेरते चंद्रमा की तरह अपनी प्रतिभा से सभी को आकर्षित करेंगे। कला प्रियता और पेशेवरता का संगम बड़ी सफलता दिलाएगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कर्क- उल्लेखनीय प्रयासों से सभी प्रभावित और अचंभित हो सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। सभी वर्गों का सहयोग समर्थन मिलेगा। धन संपत्ति के मामले बनेंगे।
सिंह- भाग्य की प्रबलता से चहुंओर उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। संपर्क एवं संबंधों को बल मिलेगा। निसंकोच आगे बढ़ें। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी।
इन्हे भी देखिए
कन्या- सर्दी का मौसम सेहत के लिए हितकारी होता है। अनुशासन बढ़ाएं। सुबह जल्दी दिनचर्या शुरू करें। सूर्योदय से पहले उठना शुरू करें। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। दिन आकस्मिक लाभ देने वाला।
तुला- दाम्पत्य में प्रेम और उत्साह का संचार रहेगा। जीवन साथी प्रभावित करेगा। परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। व्यक्तित्व प्रभावकारी रहेगा। दिन श्रेष्ठ।
वृश्चिक- स्वास्थ्यगत बाधाएं दूर होंगी। हर्ष उत्साह बना रहेगा। कला प्रियता बढ़ेगी एवं दिखावे पर जोर देंगे। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। अफवाहों पर ध्यान न दें। दिन सामान्य शुभ।
धनु- प्रेमियों में उजास और उमंग भरने वाला समय है। प्रियजनों से भेंट की इच्छा प्रबल होगी। करीबी बढ़ेगी। मन मलिनता दूर होगी। एकाग्रता को बल मिलेगा। विद्यार्थी अच्छा करेंगे।
इन्हे भी देखिए
मकर- अपनों से वात्सल्य पाकर अभिभूत होंगे। बड़ों का सानिध्य सुख-सौख्य एवं सौभाग्य को बढ़ाएगा। स्वार्थ और संकीर्णता से उूपर उठकर परिजनों की इच्छाओं का सम्मान करें। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा।
कुंभ- बंधुजनों में करीबी बढ़ेगी। उत्साह और अनुशासन बढ़ेगा। रक्त विकार दूर होंगे। अपनों के लिए समय निकालें और उनके साथ समय बिताएं। भाग्य वर्धक समय का लाभ लें। शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है।
मीन- संभव हो तो प्रकृति से करीबी बढ़ाने वाली दिनचर्या पर जोर दें। उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। परिजनों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। रहन सहन संवरेगा। दिन संग्रह कारक।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: