ये लड़का है गुजरात का और मुंबई में मोर के पंख से बने पंखे बेचता है। मुंबई में एक हैंगिंग गार्डन है वहां आज भी ये आपको मिल जाएगा। इस बच्चे की ख़ास बात ये है कि ये कभी स्कूल नहीं गया पर ये 10 विदेशी भाषाएं जानता है और विदेशी सैलानियों को उनकी भाषा में बोलकर ये अपना सामान बेचने की कोशिश करता है। सभी लोग उसकी इस खासियत के मुरीद हो जाते हैं। ये वीडियो भी एक सैलानी द्वारा ही बनाया गया है।अब ये बच्चा बड़ा हो गया है पर जब इसकी पहली वीडियो आई थी तो ये पूरे इंटरनेट पर छा गया था। इसी के साथ ये मुंबई के हैंगिंग गार्डन से सम्बंधित कुछ फैक्ट्स भी बताता है और इसको सैलानी बहुत एंजॉय करते हैं। एक बच्चा जो कभी स्कूल नहीं गया उसने इतनी जल्दी इतनी भाषाएं कैसे सीख लीं ये अपने आप में ताज्जुब की बात है…
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: