
एक देश ऐसा भी है जहां लड़कियों को पुलिस में भर्ती होने के लिए यह साबित करना होता है कि वह वर्जिन हैं। यहीं नहीं उनकी वर्जिनिटी चेक करने के लिए उनका टेस्ट भी किया जाता है। इंटरव्यू के दौरान लड़कियों को अपनी खूबसूरती का प्रदर्शन करना पड़ता है ताकि वह पुलिस में भर्ती हो सकें।
JAIPUR: Plots & Farm House @1400/- per Sq.Yard Call : 09314166166
इंडोनेशिया में लड़कियाँ को पुलिस में भर्ती होने के लिए एक खास तरीके का टेस्ट पास करना होता है। यहां लड़कियों को वर्जिनिटी टेस्ट पास करना होता है। ये टेस्ट टू फिंगर टेस्ट से किया जाता है। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों को सेलेक्शन कमिटी के सामने अपनी खूबसूरती का प्रदर्शन भी करना पड़ता है। खास बात ये है कि इस कमिटी में सिर्फ मर्द ही होते हैं।

बताया जाता है कि जज इस दौरान उन लड़कियों का ही चयन करते हैं जो सुंदर दिखती हैं। बता दें कि इंडोनेशिया की मॉडर्न पुलिस फोर्स देश की आजादी के बाद 1946 में बनी थी। लगभग 20 साल बाद 1966 में पुलिस को मिलिट्री के अधीन कर दिया गया। 1999 में प्रेसिडेंट सुहार्तो के इस्तीफे के बाद दोबारा पुलिस फोर्स को ऑटोनोमी मिली।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: