
स्त्री-पुरुष के बीच यौन संबंधों का असल सुख कुछ मिनटों के सहवास से प्राप्त होता है न कि घंटों तक सेक्स करने से होता है । अमेरिका की पेन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक सर्वे में पाया कि स्त्री-पुरुष के बीच संतोषजनक सेक्स आमतौर पर 3 से 13 मिनट का होता है।
शोधकर्ता एरिक कोर्टी ने कहा दुर्भाग्य से आज स्त्री-पुरुष पूरी रात के सेक्स जैसी कल्पनाएं करते रहते हैं। पिछले शोधों से पता चला कि अधिकतर स्त्री-पुरुष आधा घंटा या इससे अधिक समय तक सेक्स करना चाहते हैं। यह निराशा और असंतुष्टि पैदा करने वाली स्थिति है।
कोर्टी ने कहा इस सर्वेक्षण से हमें इस तरह की गफलतों के दूर होने की उम्मीद है। नए सर्वेक्षण से स्त्री पुरुषों को स्वीकार्य सेक्स के वास्तविक विवरण के प्रति प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। साथ ही साथ इससे यौन निराशा तथा यौन सुख असंतुष्टि को रोकने में भी मदद मिलेगी।
शोधकर्ताओं ने अपने सर्वेक्षण में सेक्स थेरैपी और अनुसंधान के लिए बनाए गए समूह के 50 सदस्यों से बात की। इस समूह में मनोवैज्ञानिकों डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पारिवारिक मामलों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया।
अधिकतर विशेषज्ञों ने कहा कि यौन संबंधों के दौरान संतोषजनक सुख के लिए पर्याप्त अवधि 3 से 13 मिनट और वांछनीय अवधि 7 से 13 मिनट है। विशेषज्ञों ने कहा कि इसके लिए एक से दो मिनट का समय काफी 'कम' है तथा 10 से 30 मिनट का समय काफी 'लंबा' है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: