loading...

शाहरुख बोले- डरावनी थी "छैंय्या छैंय्या" की शूटिंग..जानिए क्यों


मुंबई: 'रईस' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान (51) ने सोमवार को ट्रेन की सवारी की थी। अगस्त क्रांति एक्सप्रेस में मुंबई से दिल्ली का सफर तय करने के दौरान शाहरुख ने 1998 में आई उनकी फिल्म 'दिल से' के गाने छैंय्या छैंय्या की शूटिंग से जुड़े किस्से शेयर किए। शाहरुख ने PTI को बताया कि चलती ट्रेन में शूटिंग करते वक्त वे बेहद डरे हुए थे। 

ट्रेन से बंधे थे शाहरुख को छोड़ सभी डांसर...
19 साल पहले शाहरुख ने 'दिल से' के गाने छैंय्या छैंय्या की शूटिंग की थी। गाने में शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा खान कई बैकग्राउंड डांसर्स के साथ चलते ट्रेन में डांस करते दिखे थे। बेशक यह गाना ऑडियंस को काफी पसंद आया, लेकिन शाहरुख की मानें तो इस गाने को शूट करना उनके लिए बेहद मुश्किल भरा था। वे शूटिंग के दौरान डरे हुए थे। शाहरुख बताते हैं, "मुझे छोड़, सब लोग ट्रेन से बंधे और सेफ थे। मैंने कोई भी सेफ्टी का इस्तेमाल नहीं किया था। इसी वजह से सिर्फ मैं कूदकर डांस कर पा रहा था। हालांकि, ट्रेन से बंधे होने के कारण सभी डांसर्स को बहुत दिक्कतें आ रही थी।"
शाहरुख बोले- डरावनी थी शूटिंग...
शाहरुख बताते हैं, ट्रेन काफी थीमी गति से चल रही थी। लेकिन बार-बार पुल बीच में आ जाता था। उन दिनों में बातचीत करने के लिए स्पीकर्स नहीं होते थे। सेट पर पुल से बचने के लिए सुरक्षा प्रणाली नहीं थी। शाहरुख कहते हैं, मुझे याद है कोरियोग्राफर फराह खान और बाकी क्रू मेंबर्स के पास सफेद कपड़ा रहता था। जैसे ही वे सफेद कपड़ा दिखाते हम सब तुरंत झुक जाते थे। यह बहुत डरावना था। बकौल शाहरुख, "मैं बहुत डरा हुआ था, क्योंकि नीचे लेट जाने के बाद भी आप पुल के बेहद नजदीक होते हो। ट्रेन के अंदर ही कई लोग गिर गए थे। ट्रेन कभी भी रुक जाती थी तो कभी चलने लगती। उसकी शूटिंग बहुत मुश्किल थी। हालांकि, मुश्किल के साथ मजेदार भी रही।"
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: