आज हम आपको ऐसे ही कुछ आहार बता रहे हैं, जिनमें फिश के बराबर ही प्रोटीन होता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो फूड।
- 1
प्रोटीन वाले आहार
कई लोग सोचते हैं कि प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व सिर्फ फिश और नॉनवेजिटेरियन आहार से ही मिल सकते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। जो लोग नॉनवेजिटेरियन भोजन नहीं खाते हैं वो भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का सेवन कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आहार बता रहे हैं, जिनमें फिश के बराबर ही प्रोटीन होता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो फूड।
- 2
राजमा
राजमा सिर्फ बच्चों की फेवरेट डिश ही नहीं है बल्कि प्रोटीन लेने का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। 100 ग्राम राजमा में 23 ग्राम प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इतना ही नहीं, इसमें विटामिन की भी भरपूर मात्रा होती है।
- 3
सोयाबीन
आजकल लोगों का लाइफस्टाइल इतना बिगड़ा हुुआ है कि उन्हें खाने-पीने की सुध ही नहीं है। जो लोग अपनी दिनचर्या में ज्यादा बिजी रहते हैं, उनके लिए सोयाबीन प्रोटीन लेने का सबसे अच्छा माध्यम है। 100 ग्राम सोयाबीन में भी करीब 32 ग्राम प्रोटीन होता है।
- 4
उड़द की दाल
भले ही उड़द की दाल आधे से ज्यादा लोगों को पचती नहीं है। लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं है कि उड़द की दाल तमाम तरह के पोषक तत्वों से लैस है। उड़द की दाल में खासतौर से प्रोटीन, विटामिन्स, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। उड़द की दाल का नियमित सेवन करने से शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।
- 5
छिलके वाली मसूर दाल
छिलके वाली मसूर की दाल खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उनकी ही शरीर के लिए फायदेमंद भी होती है। मसूर की दाल में भरपूर मात्रा में आयरन, सल्फर, जिंक, प्रोटीन और सोडियम होता है। मसूर की दाल शरीर में खून की कमी को तो पूरा करती ही है साथ ही पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करती है।
- 6
मूंग की दाल
मूंग की दाल इसलिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इसे किसी भी तरह का इंसान खा सकता है। इस दाल में फैट की मात्रा कम होती है, जो मोटापा के समस्या से हमें बचा कर रखती है। अंकुरित मूल की दाल का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन तो मिलता ही है साथ ही कमजोरी भी दूर होती है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: