
नई दिल्ली। अमेरिकन अभिनेत्री मिस्का बार्टन इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, मिस्का का एक सैक्स टेप लीक हो गया है। वह अब विवादों में फंस गई हैं। खबरों के अनुसार 500,000 डॉलर में इस टेप की बोली लगाई जाएगी।
वीडियो में मिस्का को एक काले बालों वाले आदमी के साथ यौन संबंध बनाते हुए देखा गया है। मिस्का की वकील लिसा ब्लूम ने ट्विटर पर एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि मिस्का ने ऐसी किसी भी तस्वीरों के लिए कोई सहमति नहीं दी थी।
उनका कहना है कि बिना उनकी इजाजत के इसे रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मिस्का अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगी। लिसा ने कहा, अश्लीलता यौन उत्पीड़न का एक रूप है, और यह कैलिफोर्निया में भी एक अपराध माना जाता है। लेकिन इस अश्लीलता के खिलाफ खड़े होने के लिए तैयार नही है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: