ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ कल्बे सादिक बनारस में एक कार्यक्रम के दौरान कहा ,मुस्लिमों का सबसे अधिक नुकसान खुद मुसलमानों ने किया है।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम को योगी से नहीं बल्कि ओवैसी व अय्यूब जैसे लोगों से खतरा है। यह बातें रविवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्मगुरु डॉ कल्बे सादिक ने कही।
वह बनारस में मुकीमगंज स्थित इमानिया अरबी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक जहाज की तरह है।
जब जहाज आगे बढ़ेगा तो सभी धर्म के लोग खुद ही आगे बढ़ेंगे। कहा कि यदि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश से अशिक्षा, गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध मिटाने की कोशिश करते हैं, तो वे हमेशा प्रदेश के मुसलमानों को अपने साथ पाएंगे।
0 comments: