
देहरादून, [जेएनएन]: शनिवार सुबह मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा के आगे चलने से पार्टी खेमे में जश्न का माहौल है। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।
सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होते ही भाजपा को बढ़त मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुश हैं। रुझानों के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता भाजपा जिंदाबाद और मोदी मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह हर कार्यकर्ता की जीत है।
उधर, देहरारदून स्थित कांग्रेस भवन में सुबह से ही सन्नाटा दिख रहा है। जैसे जैसे परिणामों के रुझान आ रहे हैं वैसे वैसे कांग्रेस कार्याकर्ताओं में मायूसी छा रही है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं बुझे मन से कह रहे हैं कि यह तो रुझान है परिणाम हमारे पक्ष में होंगे!
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: