
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में जीत पर झामुमो को बधाई दी है। क्षेत्र की जनता को भी धन्यवाद दिया है।
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में जीत पर झामुमो को बधाई दी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया है। कहा कि पिछले चुनाव की तुलना में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। इसके पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत है।
चुनाव में भाजपा की हार से लिट्टीपाड़ा और संताल परगना के विकास की वचनबद्धता खत्म नहीं होगी। देश के सबसे पिछड़े इलाके में लिट्टीपाड़ा का नाम शामिल है। इस क्षेत्र को हर हाल में विकसित किया जाएगा।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: