
नई दिल्ली (27 अप्रैल): टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की गर्ल फ्रेंड और फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पिता अजय शर्मा ने राजस्थान के उदयपुर पहुंच कर लावारिस पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था का दौरा किया। इस संस्था को एनिमल एड सोसायटी संचालित करती है। अनुष्का ग्रे रंग के टॉप और नीली जींस में बिल्कुल साधारण सी लड़की की तरह संस्था पहुंची। उन्होंने संसथा की गौशाला में गाय और बछड़ों को अपने हाथ से गुड़ और हरा चारा खिलाया। उन्होंने बीमार और समाज की क्रूरता के शिकार पशुओं को नजदीक से जाकर देखा। उनके उपचार की जानकारी ली औऱ अपने संस्था को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया। चार घंटे से ज्यादा का समय गौशाला और संस्था में बिताने के बाद अनुष्का वापस मुंबई लौट गयीं। संस्था की सचिव नेहा सिंह बनयाल उनके साथ रहीं। अनुष्का के वापस जाने के नेहा सिंह ने बताया कि अनुष्का का यह दौरा भविष्य में पशुओं की मदद और सेवा के लिए आम लोगों को प्रेरणा का काम करेगा।
यह भी पढ़े -अभी -अभी :बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में निधन...
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: