
नई दिल्ली : महंगाई की मार झेल रही देश की जनता के लिए उक राहत भरी खबर आई है। पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने के बाद अब घरेलू गैस की भी कीमत कर दी गई है। अब उपभोक्ताओं को 14.2 किलो का गैस सिलेंडर 14.50 रुपए सस्ता मिलेगा।
हालांकि सब्सिडी युक्त सिलेंडर 6 रुपए महंगा हुआ है। 19 किलो का गैस सिलेंडर भी 22 रुपए सस्ता हुआ है।
- घरेलू गैस के दाम कम होने के बाद 14.2 किलो का गैर अनुदानित सिलेंडर अब 711.50 रुपए में मिलेगा।
- 19 किलो का गैस सिलेंडर 1410 की बजाय 1388 रुपए में मिलेगा।
- सब्सिडी युक्त सिलेंडर के 6 रुपए महंगा हो जाने से ये 437.50 की जगह 443.50 में मिलेगा।
गौरतलब है कि घरेलू तेल कंपनियों ने एक राहत भरा कदम उठाते हुए पेट्रोल में प्रति लीटर 3.77 रुपए और डीजल में प्रति लीटर 2.91 रुपए की कटौती की है। ये नई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गईं।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: