loading...

इन चीजों के सेवन से हो सकता है फ़ूड पॉइजनिंग जानिए...

Image result for इन चीजों के सेवन से हो सकता है फ़ूड पॉइजनिंग

हमारे अधिकांश रोगों का कारण बेमेल भोजन करना होता है। इससे अन्य बिमारियों के अलावा विषाक्त भोजन जैसी बीमारी भी हो सकती है| अनेक प्रकार के खाद्य पदार्थ भिन्न-भिन्न तरीके से सेवन किए जाते हैं। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ व पेय भी होते हैं, जिनको मिलाकर पीने या खाने से उनके पौष्टिक गुण बढ़ जाते हैं। इसके विपरीत कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ या पेय हैं, जिनका सेवन करने से व्यक्ति पर उल्टा प्रभाव पड़ने के कारण  होती है। क्योंकि बेमेल भोज्य पदार्थ से जहर का निर्माण होता है।


@ विषाक्त भोजन कई कारण होते जैसे – पुराना बासी खाना , खराब सड़ी-गली सब्जी, फलो या अन्य खाद्य पदार्थो का सेवन, दूषित पानी , कच्चा मांस खाने से, गंदे हाथो या गंदे बर्तनों में खाना खाने से , जीवाणु, वायरस मक्खी या कीट पतंगो द्वारा भोजन का दूषित होना | खुले में रखा हुआ भोजन , डेयरी खाद्य सामग्री जैसे दूध पनीर, खोया ,मावा आदि को इस्तमाल करने की तिथि का एक्स्पायर्ड हो जाना , विषाक्त समुद्री भोजन, पौधों या कवक आदि |

Image result for आम

@ अधपचे और अपरिपक्व भोजन रस को आयुर्वेद शास्त्रानुसार ‘आम’ के नाम से जाना जाता है। यही सभी रोगों का मूल कारण माना गया है। यही वजह है कि शरीर में उपयोगी तत्वों का निर्माण नहीं होता, जिससे शारीरिक पुष्ठता नहीं आती और फ़ूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। इसलिए कम से कम विविधता लिए हुए सादा और पौष्टिक भोजन करना ही स्वास्थ्य के लिए हितकर होगा। मतलब ये की विभिन्न प्रकार के व्यंजन और पेय मिलाकर या एक साथ नही खाने पीने चाहिए |

@ बेमेल भोजन के अलावा आयुर्वेद के अनुसार भोजन किसी भी समय, कितनी ही मात्रा में, कभी जल्दी-जल्दी, तो कभी बहुत धीरे-धीरे ग्रहण करना भी विषम या बेमेल भोजन के अंतर्गत आता है। इस प्रकार से बेमेल भोजन करने से वातादि दोष, रक्तादि धातुएं तथा मल, मूत्र, सभी विषमता प्राप्त रोगों का कारण बनते हैं। बेमेल भोजन से रस रक्तादि धातुओं का सही निर्माण नहीं हो पाता। इसके साथ ही पाचन-क्रिया खराब होती है।


@ दही के साथ दूध, मूली, खीर, पनीर, खरबूजा आदि, ठंडे पानी के साथ मूंगफली, घी, तेल, अमरूद, गर्म दूध, खीरा आदि नहीं लेने चाहिए| चाय के साथ दही, खीरा और ककड़ी खाने से भी स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और अनेक प्रकार के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
Image result for दूध, मूली, खीर, पनीर, खरबूजा

@ खिचड़ी और खीरा, पनीर और दही, अंगूर और शहद, केले के बाद दही या लस्सी खाना या पीना पेट दर्द पैदा करता है। लहसुन के साथ खरबूजा और शहद खाने से रक्त खराब होता है। दूध और शराब यदि पेट में जाकर मिल जाएं, तो पैरों में दर्द, हैजा,फ़ूड पॉइजनिंग अथवा मृत्यु भी संभव है।दूध और दूध से बनी खाद्य सामग्री के साथ खट्टी चीजें खाने से मिचली और बदहजमी की शिकायत होती है।मछली के साथ दूध, शहद या गन्ने का रस सेवन करने से कोढ़ या त्वचा के रोग हो सकते हैं।किसी भी प्रकार का गोश्त खाने के बाद ऊपर से दूध पीने से  मिचली, पेट दर्द ,हैजा या फ़ूड पॉइजनिंग हो सकता है।




loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: