
मेष (Aries):स्वभाव में उग्रता और जिद्दीपना पर संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा पैदा होगी। संतानों के मामले में चिंता पैदा होगी।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
वृषभ (Taurus): आप हरेक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ करके उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सरकार से अथवा उनके साथके आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।
मिथुन (Gemini): ई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन होने के संबंध में गणेशजी बताते हैं। नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा।
कर्क (Cancer) - गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके चित्त में ग्लानि का भाव पैदा करेंगे।आँखों में तकलीफ होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। काम के सम्बंध में संतोष की भावना जगेगी। धन खर्च होगा।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
सिंह (Leo) - आज किसी भी काम के सम्बंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता तथा बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके स्वभाव में क्रोध और व्यवहार में उग्रता रहेगी, जिसपर अंकुश रखने की गणेशजी की सलाह है।
कन्या (Virgo) - आज आपके अहं के कारण तकरार होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत होगा। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ अनबन होगा। आकस्मिक धन खर्च होगा।
तुला (Libra) - गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा। पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
वृश्चिक (Scorpio) - गणेशजी की कृपा से आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हुए प्रतीत होंगे। गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी।
धनु (Sagittarius) - शरीर में थकान, ऊबन और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। प्रवास एवं यात्रा स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है। संतानों के विषय में चिंता उत्पन्न होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा।
मकर (Capricorn) - गणेशजी आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
कुंभ (Aquarius) - प्रणय, रोमांस, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है।
मीन (Pisces) - दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की गणेशजी की सलाह है। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
➩
➩
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: