
श्रीनगर (9 नवंबर):सरहद पर पाकिस्तान की लगातार शैतानी हरकत जारी है। भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान सीमा पर 100 से ज्यादा बार सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है। पाकिस्तान ने एलओसी के पास नौशेरा सेक्टर में एकबार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे गए। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत में भारत के एक जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
पाकिस्तान की हिमाकत का चौकी पर तैनात भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ दे रहे थे तभी नायक प्रेम सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रेम सिंह राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु के रहने वाले थे। 26 साल के शहीद प्रेम सिंह की पिछले साल ही शादी हुई थी। इसके अलावा उनके परिवार में माता-पिता है।
पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी के जवाबी हमले में बहादुरी के साथ लड़ते वक्त नायक हरेंद्र कुमार यादव को कई गोलियां लग गई। गंभीर रुप से घायल हरेन्द्र कुमार यादव तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 30 साल के हरेंद्र कुमार यादव उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे। शहीद हरेंद्र कुमार यादव अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए है।
Read more:
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: