
- पंचांग के मुताबिक इन दिनों में उपासना करने का फल अभूतपूर्व साबित होगा। इस बार मां दुर्गा शनिवार के दिन घोड़े पर सवार होकर आ रही है।
- इसे सामान्य तौर पर युद्ध का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि 10 दिन हो जाने के चलते पूरा संयोग ही बेहद शुभ साबित होने वाला है। यानी युद्ध में विजय।
- पंचांग के मुताबिक अष्टमी पूजन 9 अक्टूबर को नवमी पूजन 10 जबकि दशहरा 11 अक्टूबर को मनाया जाना है।
- जानकारों के मुताबिक इस बार अभिजीत मुहूर्त धनु लग्न में आ रहा है। ऐसे में धनु लग्न में ही कलश स्थापना श्रेष्ठ है। लाभ, शुभ, अमृत (राहु काल छोड़ कर) स्थिर लग्न में घट स्थापना कर सकते हैं।
- सूर्योदय के बाद व अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना करना चाहिए। प्रतिपदा वृद्धि होने से देश में खुशहाली के संकेत हैं।
- दस दिन की नवरात्रि में दो शनिवार आएंगे यह अत्यंत शुभ संयोग है क्योंकि शनिवार को दुर्गा पूजा का हजार, लाख गुना नहीं करोड़ गुना फल मिलता है।
- ग्रह स्थिति बुध-आदित्य योग, उच्च के बुध और स्वग्रही शुक्र आदि योग से नवरात्रि अत्यंत शुभ मानी जा रही है।
- इसके साथ ही इस बार नवरात्रि में आठ दिन राजयोग, द्विपुष्कर योग, सिद्धियोग, सर्वार्थसिद्धि योग, सिद्धियोग और अमृत योग के संयोग बन रहे हैं।
- इन विशेष योगों में की गई खरीदारी अत्यधिक शुभ और फलदायी रहती है।
0 comments: