नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार (25 जनवरी) को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। जिसमें पद्मश्री हासिल करने वाले प्रमुख लोगों में कप्तान विराट कोहली, साक्षी मलिक, दीपा कर्माकर, विकास गोवाड, बॉलीवुड से अनुराधा पौडवाल, कैलाश खेर और संजीव कपूर जैसी हस्तियां शामिल है। इनके साथ नेपाल की अनुराधा कोइराला को सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री और डॉ. नपुसकर को सफाई के लिए पद्मश्री से नवाजा गया।
इन्हें भी मिला अवॉर्ड
थंगावेलु, अशोक कुमार भट्टाचार्य और प्रोफेसर हरिकृष्ण सिंह को भी पद्मश्री दिया गया है। इसके साथ पद्म पुरस्कार हासिल करने वाली अन्य हस्तियों में मणिपुर के वारेप्पा नबा नेइल, लेखक नरेंद्र कोहली, एलि अहमद, सिक्किम के वेरका बहादुर, पत्रकार भावना सोमैया, कश्मीर के काशीनाथ पंडित, साधु महार, टीके मूर्ति, मधुबनी पेंटिंग की बाओ देवी और सिब्बल कंवल को भी पुरस्कार मिला।

0 comments: