loading...

जानिए :दूल्‍हा-दूल्‍हन ने क्यों लिए 9 फेरे औरदहेज में मिला क्या ....

  
नई दिल्ली। शादी का नाम आते ही दहेज में महंगी गाड़ियां, कपड़े, आभूषण आदि देने और अग्‍नि के सात फेरे की बात मन में आती है, लेकिन जींद में हुई एक शादी में दोनों ही परंपराएं अलग ही रूप में निभाई गई।
इस शादी में दुल्‍हा-दुल्‍हन की जोड़ी ने एक तो सात फेरे की जगह नौ फेरे लिए। दूसरी बात यह खास थी कि दहेज में सोना-चांदी नहीं बल्कि पौधे दिये गए। मंगलवार को जींद शहर के हकीकत नगर में रहने वाले जगदीप सिंह के दो बेटियों चंचल और दामिनी की शादी थी।
इस शादी में जगदीप ने अपनी दोनों बेटियों विदाई के समय दहेज में सोने-चांदी के गहने नहीं बल्कि दोनों को 11-11 अलग किस्म के पौधे दिए। पेशे से शिक्षक जगदीप इलाके में पर्यावरण मित्र कहलाते हैं।
दहेज में पौधे देने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि हर शादी में ऐसी रिवाज शुरू हो सके और पर्यावरण की सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। इसके अलावा शादी में दोनों दूल्हा-दुल्हनों से सात फेरों की बजाय 9-9 फेरे करवाए गए।
इस बारे में जगदीप ने बताया कि 8वां फेरा कन्या भ्रूण हत्या न करने और 9वां फेरा पर्यावरण सुरक्षा करने का करवाया गया। मालूम हो कि पर्यावरण प्रेमी जगदीप लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करते रहे हैं। जगदीप का खुद का घर भी एक बगीचे से कम नहीं। उनके 400 वर्ग गज के मकान में 800 से ज्यादा पौधे लगे हैं।

loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: