
क्या इससे पहले कभी मर्द को मासिक-चक्र वाले दर्द को सहने के बारे में सुना है? मिलिए इस मर्द से जिसे हर महीने पीरियड्स का दर्द होता है। जॉर्ज फेलोज अभी एक छात्र हैं। वो अपनी महिला साथी के साथ एक ही फ्लैटमेट में रहते हैं। वो उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं और खुद को ऐंबर मेय ऐलिस से काफी जुड़ा हुआ पाते हैं।
पीरियड् के समय महिलाओं की तरह होता है दर्द:
जब भी ऐंबर को पीरियड्स होते हैं तब उन्हें भी पेट के निचले हिस्से में दर्द होने लगता है। उन्हें अपने गुप्तांग में भी दर्द महसूस होता है। कभी-कभी इतना कि उन्हें युनिवर्सिटी से छुट्टी लेनी पड़ती है। वो कहते हैं कि जितना दर्द और असहजता ऐंबर महसूस करती है, उतना ही वो भी। उन्हें भी मूड स्विंग और जी मिचलाना जैसी चीजें महसूस होती हैं। उन्होंने इस बारे में डॉक्टरों को भी दिखाया।
दोस्त ऐंबर से ज्यादा लगाव है इसका कारण:
डॉक्टरों का कहना है कि चूंकि जॉर्ज मर्द हैं इसलिए उनके हॉर्मोन वैसे काम नहीं करते जैसे औरतों के करते हैं। उन्हें पीरियड्स नहीं हो सकते। लेकिन जहां तक जॉर्ज को दर्द वाली बात है तो काफी कुछ मानसिक होता है। हो सकता है कि उनका जुड़ाव ऐंबर से इतना ज्यादा है कि उनकी किसी भी उलझन को वो महसूस करते हैं। तभी उनके शारीरिक दर्द को भी फील करते हैं।
0 comments: