
साइबर सिटी गुड़गांव से अाज हम अापको एक एेसी खबर के बारे में जानकारी देने जा रहे है जिससे अापके दिल को सुकुन तो मिलेगा ही साथ ही में अाप इस लड़की की सहारना करने को मजबूर हो जाएंगे। तस्वीरों में अापको एक लड़की अपने डॉगी के साथ नजर अा रही है।

इस लड़की ने अपने होने वाले पति को इसलिए शादी से मना कर दिया क्योंकि वो शख्स करिश्मा को उसका कुत्ता घर में रखने से मना कर रहा था। रुढ़ियों को करारा ज़वाब देने वाली इस लड़की का नाम करिश्मा वालिया है और वो बेंगलुरु की रहने वाली हैं।

बता दें कि करिश्मा की शादी की बात दिल्ली में रहने वाले एक रईस परिवार के लड़के से चल रही थी। जब उस लड़के ने कहा कि करिश्मा का कुत्ता Lucy आगे चल कर उनकी वैवाहिक ज़िन्दगी में दिक्कतें खड़ी कर सकता है तो उन्होंने उस लड़के से शादी करने के लिए अपने घर वालों से मना कर दिया।

हालांकि करिश्मा पर घर वाले लगातार मनोवैज्ञानिक दबाव भी बनाए हुए हैं। घरवालों ने कहा कि इतने अच्छे परिवार से एक कुत्ते की वजह से रिश्ता तोड़ना गलत है। उन्होंने कहा कि करिश्मा को अपना यह डिसीजन बदल लेना चाहिए।

दूसरी तरफ लड़के ने भी करिश्मा को अपने निर्णय पर दोबारा सोचने को कहा है। करिश्मा और उस लड़के के बीच हुई व्हाट्सएप चैट को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। अाप इस चैट द्वारा यह अंदाजा लगा सकते है कैसे करिश्मा अपने इस डिसीजन पर स्थिर है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: