नई दिल्ली। जब भी हम राजनीति शब्द को सुनते हैं तो तरह-तरह की बातें दिमाग में आती हैं। चाहे वो भ्रष्टाचार हो, संसद के अंदर की बकझक हो या नेताओं पर लगते तरह-तरह के आरोप हो। राजनीति के बारे में लोगों के मन में ज्यादातर नकारात्मक बाते ही दिमाग में आती हैं। इसके अलावा जो एक और बात दिमाग में आता है, वह है राजनीति में पुरुषों का वर्चस्व होना। लेकिन भारत में कई ऐसी महिला नेत्री भी है जिनका खूब बोल-बाला है।
आज हम आपको बता रहे हैं भारतीय राजनीति की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली राम्या के बारे में। पर फोटो शेयर करना पड़ा भारी, हो गई जेल राम्या का असली नाम दिव्या है। लेकिन वो राम्या के नाम से ही जानी जाती हैं। राम्या का जन्म कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में हुआ था। राम्या की मां कांग्रेस पार्टी की नेता थी और उनके पिता बिजनेसमैन। राम्या ने पढ़ाई लिखाई करने के बाद फिल्मों में हाथ आजमाया और काफी सफल भी हुई
राम्या ज्यादातर कन्नड फिल्मों में ही काम करती हैं। उन्होंने कुछ तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। राम्या 2003 में आई फिल्म अभी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। राम्या की फिल्में काफी सफल भी रही। जिसके बाद उन्हें कन्नड फिल्मों का गोल्डेन गर्ल कहा जाने लगा। राम्या की मां कांग्रेस की नेता थी जिसके वजह से राम्या का जुड़ाव कांग्रेस से बचपन से ही रहा।
राम्या ने 2012 में अधिकारिक तौर पर युवा कांग्रेस से जुड़ गई। 2013 में मांड्या लोकसभा श्रेत के लिए उपचुनाव हुआ। जिसमें राम्या को भारी जीत मिली और वो कांग्रेस की तरफ से चुनकर संसद पहुंची। हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें 5500 वोटों से हार मिली और उनका संसदीय कार्यकाल एक साल तक ही चल सका।
पिछले साल अगस्त में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बयान पर जवाब देते हुए राम्या ने कहा था कि पाकिस्तान नर्क नहीं है। उनके इस बयान पर जमकर हंगामा किया गया। बाद में एक वकील ने उनके इस बयान पर देशद्रोह का मुकदमा कर दिया। विरोधियों ने मांग की थि कि राम्या अपने बयान को लेकर माफी मांगे, लेकिन राम्या ने माफी मांगने से इनकार कर दिया था।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: