जालंधर। सिरफिरे आशिक करतूत देखिए। उसने भिखारिन को ट्रेन के आगे धकेल दिया। हादसे में जहां उसकी बाजू कट गई, वहीं बच्चे की मौत हो गई। हादसा पंजाब के जालंधर में रामामंडी रेलवे लाइन पर हुआ। दर्दनाक मंजर तब रहा, जब भिखारिन कटी बाजू के साथ लंबे समय तक रेलवे लाइन के पास बैठी रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।
काफी देर के बाद कुछ लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसको सिविल अस्पताल पहुंचाया। महिला काफी समय से इलाके में भीख मांग कर बच्चों को पाल रही थी। चांद नामक व्यक्ति उस पर बुरी नजर रखता था। शनिवार को उसने रंजिश में धक्का दे दिया।
पुलिस ने आरोपी राज उर्फ चांद पुत्र सोढी निवासी गली नं. 5 जोगिंदर नगर रामा मंडी के खिलाफ रेलवे पुलिस ने आज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चांद अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। रविवार देर रात तक सिटी रेलवे पुलिस स्टेशन के एडीशनल एस.एच.ओ. मुझैल राम आरोपी चांद की तलाश कर रहे थे।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: