भारतीय ज्योतिष के प्रमुख अंग हस्तज्योतिष में हाथ की रेखाओं को व्यक्ति का दर्पण माना गया है जिसके आधार पर व्यक्ति के चरित्र का पता लगाया जा सकता है। हाथ में बनी उन्हीं लकीरों में एक लकीर है विवाह रेखा। विवाह रेखा को देखकर यह जाना जा सकता है कि किस व्यक्ति या महिला की कितनी शादियां होंगी या कितने लोगों से उसका चक्कर चल रहा है।
किसी लड़की या लड़के का अफेयर कितने लोगों के साथ चल रहा है इसका अंदाजा उसकी हथेली देखकर ही बड़ी आसानी से लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको केवल उसके हाथ की कुछ विशेष रेखाओं को देखना है और उसकी वास्तविक स्थिति आपके सामने आ जाएगी।
विवाह रेखा हाथ की छोटी अंगुली के ठीक नीचे बुध पर्वत कहे जाने वाले भाग में होती है। यह बिल्कुल आड़ी रेखा होती है। हस्तज्योतिष के अनुसार यदि यहां जितनी रेखाएं होती हैं उस व्यक्ति या महिला के उतने ही प्रेम प्रसंग होते हैं।
यदि बुध पर्वत पर बनी यह रेखा टूटी या कटी हुई है तो विवाह विच्छेद की संभावना रहती है। इतना ही नहीं बल्कि यह रेखा यह भी बताती है कि आपका दांपत्य जीवन कैसा होगा। यदि यहां बनी रेखा नीचे की और जाती हुई हैं तो पारिवारिक जीवन में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: