
प्यार में कपल्स का एक दूसरे को लव बाइट्स देना आम है, लेकिन इस लव बाइट से किसी की जान भी जा सकती है, ऐसा कभी किसी ने नहीं सोचा होगा। अमरीका के मैक्सिको में ऐसा सच में हुआ है। यहां एक गर्लफ्रेंड के लव बाइट लेने से ब्वॉयफ्रेंड की जान चली गई।
मैक्सिको के रहने वाला17 वर्षीय जूलियो गोंजालेज अपनी 24 साल की गर्लफ्रेंड के साथ वक्त बिताने के बाद अपने परिवार के साथ डिनर करने के लिए घर पर बैठा ही था कि अचानक उसे शरीर में ऐंठन होने लगी। उसे तेज दर्द होने लगा। जूलियो की तबीयत बिगड़ती देख उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसे बचा नहीं सके।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लवबाइट की वजह से उसके गले पर खून का थक्का बन गया था। ये ब्लड क्लॉट उसके दिमाग तक पहुंच गया और स्ट्रोक की वजह से उसकी मौत हो गई। लड़के की मौत के बाद से उसकी गर्लफ्रेंड फरार है।
लवबाइट से मौत का हालांकि यह पहला मामला नहीं है। साल 2011 में एक महिला को लव बाइट की वजह से स्ट्रोक आ गया था और वो लकवाग्रस्त हो गई थी। लव बाइट की वजह से शरीर पर निशान बन जाते हैं और कई बार वहां खून का थक्का जम जाता है। ऐसा होना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि ब्लड क्लॉट बनने से रक्त का संचार बाधित होता है, यह स्ट्रोक का प्रमुख कारण बनता है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: