कैलिफोर्निया। खुद को जवान दिखाने के लिए लोग कई जतन करते हैं। कोई खाने-पीने का ध्यान रखता है तो कोई जिम जाता है। लेकिन पेशे से फ्रीलांस मॉडल कैनल जवान रहने के लिए जानवरों के खून से नहाती है। 20 वर्षीय कैनल की इस अजीब हरकत ने उसे मशहूर कर दिया है। उस पर एक टीवी शो भी बन चुका है। एक रियलिटी शो में उसे जानवरों के खून से नहाते हुए दिखाया गया है।
क्या कहती है ये मॉडल...
कैनल का मानना है कि कई सौ साल पहले भी लोग इसी तरह से नहाते थे और खुद को तरोताजा व जवान बनाए रखते थे। कैनल के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहने वाली उसकी दादी लोइस जब उनसे इस बारे में सबूत देने के लिए कहती हैं तो वे कोई सबूत नहीं दे पाती। टीवी कार्यक्रम में मॉडल ने जानवरों के खून से नहाने की बात स्वीकारी हैं। प्रोग्राम का यह एपिसोड उन लोगों पर आधारित था, जो कभी भी अपनी जवानी नहीं खोना चाहते। मॉडल नहाने के लिए घर के नजदीक के कसाईयों से जानवरों का खून खरीदती है।
0 comments: