loading...

देखिये : भारत के पांच मशहूर चोर बाजार...



नई दिल्ली। हमारे देश मे हर तरह के बाजार है जहां हर प्रकार का सामान उपलब्ध होता है। अब तक तो आपने भारत की सस्ती मार्केट के बारे में सुना होगा पर आज हम आपको देश के 5 ऐसे बड़े चोर बाजारों के बारे में बता रहे हैं, जहां चोरी का सामान मिलता है। यहां चोरी की वस्तुओं के साथ कम्पनी से निकले डिफेक्टिड पीस कम कीमत पर मिल जाते है। भारत के पांच मशहूर चोर बाजार- 
मटन वाली गली, मुंबई
मुंबई की मटन स्ट्रीट मोहम्मद अली रोड से मशहूर चोर बाज़ार देश के सारे चोर-बाज़ारों से बड़ा है। इसका इतिहास 150 साल पुराना है। इसका नाम पहले शोर बाज़ार था, पर अंग्रेज़ों द्वारा गलत उच्चारण करने से यह चोर-बाज़ार हो गया। इस पर नए नाम का पूरा असर हुआ, यह बाजार चोरों द्वारा बेचे गए माल का सबसे बड़ा अड्डा हैं। यहां आप हर तरह की चीज़ पा सकते हैं और वो भी कम कीमत पर। 
 
चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली
  
पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक अपने आप में एक दुनिया है। यहां की तंग गलियों में आपकों हर चीज मिल जाएगी जो आप लेना चाहते है। पहले ये संडे मार्केट के तौर पर लाल किले के पीछे लगता था। अब ये दरियागंज में नावेल्टी और जामा मस्जिद के पास लगता है। ये बाजार मुंबई से अलग है। इसे कबाड़ी बाजार भी कहा जाता है। ये जगह वैसे तो कपड़ों और हार्डवेयर सामानों के लिए मशहूर है इसके अलावा यहां व सभी सामान उपलब्ध होता है जो आप खरीदना चाहते है।
 
पुदुपेट मार्केट, चेन्नई
साउथ में ऑटोमोबाइल लवर्स के लिए ये बेहतरीन जगह है। यहां आपको स्पेयर पार्ट्स से लेकर असेंबल्ड और कस्टमाइज्ड गाड़ियां मिल जाएंगी। यहां के वेंडर्स की पहुंच विदेशी बाज़ारों तक है, बस इसी बात से आप इस बाज़ार के प्रभाव को जान सकते हैं। ये बिल्कुल बॉलीवुड की फ़िल्मों में दिखाए जाने वाले विलेन के उस बाज़ार की तरह होता है, जहां चोरी की गाड़ियों का बिज़नेस और स्मग्लिंग होती है।
 
चिकपेट मार्किट, बैंगलूर
यह  बैंगलूर के बहुत कम जानी जाने वाली जगहों में से एक है, पर ये बैंगलूर का सबसे पुराना कमर्शियल हब है। रविवार को यहां विदेशी कंपनियों के बने सामान भी आसानी से मिल जाते हैं। शुरुआत में ये बाज़ार सिल्क की साड़ियों के लिए मशहूर था, जो उस ज़माने में राजशाही का प्रतीक हुआ करती थीं। चिकपेट प्राचीन वस्तुओं को भी बहुत सस्ते में बेचे जाने के लिए फेमस है। आप यहां जी भर कर मोल-भाव कर सकते हैं।
सोती गंज, मेरठ
 

मेरठ का सोती गंज बाजार जो चोर बाजार से मशहूर है। यहा गियर, फ्यूल टैंक या ऑटोमोबाइल्स से जुड़े कोई भी पार्ट्स यहां आसानी से मिल जाते हैं। दिल्ली, नॉएडा से चोरी हुए कार के पार्ट्स इसी जगह लाकर बेचे जाते हैं। मारुती 800 से लेकर रोल्स रोयस सबके स्पेयर पार्ट्स यहां मिल जाते हैं। 
loading...
loading...
loading...

Related Posts:

0 comments: