भोपाल। नवविवाहित जोड़े की अजब कहानी सामने आई। सुहाग सेज पर दूल्हे ने जैसे ही घूंघट उठाया तो वह दुल्हन के हाथ में बेलन देखकर हैरान रह गया।
क्या है मामला...
दुल्हन के मेहंदी रचे हाथों में बेलन था। दुल्हन ने दूल्हे को कहा कि दूर हट जा मेरी आंखों के सामने से। यदि मुझे छूआ तो तेरी जान ले लूंगी। यह फिल्मी कहानी नहीं बल्कि शहर के मोहनगिरी निवासी एक युवक की आपबीती है।
परिवार वालों के दबाव की वजह से शादी
युवक के पिता ने बताया कि उन्होंने अप्रैल महीने में बेटे की शादी बैरसिया निवासी एक लड़की से की थी। लड़की युवक को पसंद थी लेकिन लड़की को वह पसंद नहीं आया। परिवार वालों के दबाव की वजह से शादी तय होने के वक्त युवती चुप रही। शादी के वक्त वह दो-तीन रुकी और इसके बाद मायके वाले उसे ले गए। बुधवार को विदा कराके युवक के परिजन लौटे थे।
घूंघट उठाने पर बेलन मारा और धमकाया
रात में दुल्हन ने युवक का घूंघट उठाने पर बेलन मारा और धमकाया। इसके बाद युवक के परिजनों ने इस बात की जानकारी दुल्हन के परिजनों को दी। लड़की पक्ष के लोग आए और दुल्हन को लेकर चले गए। वधु पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़की नाराज है। समझाकर उसे फिर से यहां भेज देंगे। समाज के लोगों ने दोनों पक्षों को अापस में निर्णय लेने की समझाइश दी। समाज के राधेश्याम अहिरवार ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी है। मामला गलतफहमी का है। दुल्हन की बात सुनी जाए। जो भी दुल्हन कहे उस हिसाब से आगे निर्णय लिया जाए।
0 comments: