loading...

दुनिया का ये पहला बच्चा जो की प्रो-न्यूक्लियर ट्रांसफर तकनीक से तीन लोगों के DNA से पैदा हुआ देखिये.....

यूक्रेन में तीन लोगों से लिए गए डीएनए के जरिए एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया गया है। कीव स्थित प्रजनन चिकित्सा से संबंधित एक निजी क्लीनिक ने यह जानकारी दी है।
बांझपन से जूझ रही थी... 
नादिया क्लीनिक ने मंगलवार देर शाम जारी एक बयान में कहा कि 34 वर्षीय महिला इस बच्चे को जन्म दिया है। यह महिला पूर्व में बांझपन से संबंधित एक ऐसी बीमारी से जूझ रही थी, जिसमें अल्पविकसित भ्रूण नष्ठ हो जाता है।
प्रो-न्यूक्लियर ट्रांसफर तकनीक...
चिकित्सकों ने महिला में गर्भाधान के लिए प्रो-न्यूक्लियर ट्रांसफर तकनीक का उपयोग किया था। इस तकनीक के जरिए महिला और उसके पति की प्रजनन कोशिकाओं के नाभिक (न्यूक्लियस) को महिला दाता के स्वस्थ अंडाणु में स्थानांतरित कर दिया गया था।

loading...
loading...
loading...

Related Posts:

0 comments: