loading...

दुनिया की सबसे महंगी शादियों में हुए खर्चे के बारे में जान हैरान रह जाएंगे आप...

हर इंसान के लिए शादी बेहद खास होती है, अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी शादी के लिए अरबों रुपए तक खर्च कर देते हैं। हम आपको दिखा रहे हैं दुनिया की कुछ ऐसी ही महंगी शादियों के बारे में।




11. लेडी डायना ने 29 जुलाई 1981 को प्रिंस चार्ल्स से शादी की थी। लेडी डायना की गाउन की कीमत लगभग 13,000 डॉलर थी। शादी में सबसे ज्यादा खर्चा भीड़ को काबू करने के लिए सिक्योरिटी पर किया गया था। इसपर लगभग 6 लाख डॉलर का खर्चा किया गया था। आज के डॉलर के अनुसार इनकी शादी में लगभग 70 मिलियन डॉलर का खर्चा किया गया था।






10. किम कर्दाशियां और उनके पूर्व पति क्रिस हम्परिस की शादी महंगी तो थी ही साथ ही बहुत कम समय तक टिक सकी। दोनों की शादी केवल 72 दिन ही चली। इनकी शादी में 10 मिलियन डॉलर का खर्चा आया था।






9. लिज हर्ले और अरुण नायर की शादी अमेरिकन और भारतीय दोनों तरीकों से हुई थी। भारत में जोधपुर में दोनों की शादी की रस्में हुईं थी। शादी में 2.5 मिलियन डॉलर का खर्चा हुआ था।






8. प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की शादी में 34 मिलियन डॉलर का खर्चा हुआ था। केट ने शादी में 4,34,000 डॉलर का गाउन पहना था।








7. सलमा हायक और फ्रांस्वा-हेनरी पिनॉल्ट ने साल 2009 में शादी की थी। इनकी शादी में तमाम मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। दोनों की शादी में 3.5 मिलियन डॉलर का खर्चा हुआ था।







6. टॉम क्रूज और केटी होम्स की शादी में सभी मेहमान अरमानी के सूट में पहुंचे थे। इनकी शादी में 2 मिलियन डॉलर का खर्चा हुआ था।







5. कैथरीन जीटा जोन्स और माइकल डगलस की शादी साल 2000 में हुई थी। शादी में लगभग 350 लोग मौजूद थे। शादी में 1.5 मिलियन डॉलर का खर्चा हुआ था।






4. हिलेरी क्लिंटन और बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी क्लिंटन की शादी साल 2010 में मार्क मेजवेंस्की से हुई थी। इनकी शादी लगभग 4.8 मिलियन डॉलर में हुई।







3. डेविड बेकहम और विक्टोरिया एडम्स की शादी साल 1999 में हुई थी। दोनों की शादी में लगभग 8 लाख डॉलर का खर्चा हुआ था।






2. लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल ने इंवेस्टमेंट बैंकर अमित भाटिया शादी की। दोनों की शादी में 58 मिलियन डॉलर का खर्चा हुआ।





1. सुब्रत रॉय के दोनों बेटों सुशांतो रॉय और सुब्रतो रॉय की शादी साल 2004 में हुई थी। इनकी शादी में 123 मिलियन डॉलर खर्च हुए थे।

loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: