loading...

क्या आप जानते हैं जानवरों से जुड़ी ये मजेदार बातें...

दुनिया कई अजीबोगरीब जीवों से भरी है, लेकिन कई ऐसे जीव जिन्हें हमने देखा और जिनके बारे में पढ़ा है, उनसे जुड़ी भी कुछ ऐसी बाते हैं, जिनके बारे में शायद आपके पता न हो! ऐसे ही कुछ जानवरों के रोमांचक पहलुओं के बारे में हम आपको बता रहे हैं।
  • 1

    जानवरों से जुड़ी मजेदार बातें

    हमारा प्रकृति और इसमें मौजूद जीवों का गहरा संबंध है। लेकिन क्या हम अपनी प्रकृति और इसमें मौजूद जीवों के बारे में ठीक से जानते हैं? शायद नहीं! जी हां,ये दुनिया कई अजीबोगरीब जीवों से भरी है, लेकिन ऐसे जीव जिन्हें हमने देखा और जिनके बारे में पढ़ा है, उनसे जुड़ी भी कुछ ऐसी बाते हैं, जिनके बारे में शायद आपके पता न हो! आज हम आपको जीवों के कुछ ऐसे ही रोमांचक पहलुओं से वाकिफ़ कराने जा रहे हैं। 
    जानवरों से जुड़ी मजेदार बातें
  • 2

    सिर काट देने के बाद भी जिंदा रहता है कॉकरोच

    अगर किसी और जीव का सिर कलम कर दिया जाए तो ज्यादा से ज्यादा कुछ सेकेंड तक उसकी सांसे उसका साथ दे सकती हैं। लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी हो कि एक कॉकरोच का सर कट देने के बाद भी कई हफ्तों तक वो जावित रह सकता है।
    सिर काट देने के बाद भी जिंदा रहता है कॉकरोच
  • 3

    झींगे का दिल दिमाग में और स्टार फिश के पास दिमाग ही नहीं

    इंसानों के साथ साथ लगभग सभी जीवों का हृदय भी छाती के पास होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि झींगे का दिल उसके दिमाग में होता है। वहीं अगर बात मछलियों की हो तो, स्टार फिश के पास तो दिमाग ही नहीं होता। डॉलफिन की बात करें, तो डॉलफिन हमेशा अपनी सिर्फ एक आंख बंद कर के सोती है।
    झींगे का दिल दिमाग में और स्टार फिश के पास दिमाग ही नहीं
  • 4

    18 महीने में 2 लाख वंशज पैदा कर सकते हैं चूहे

    चूहे हमेशा से दुनिया के लिये परेशानी का सबब बने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी वंश बढ़ाने की रफ्तार कितनी तेज होती है। आपको शायद ये जानकर हैरानी हो, लेकिन चूहों के बढ़ने की गति इतनी तीव्र है कि वे महज 18 महीनों में 2 लाख से ज्यादा वंशज पैदा कर सकते हैं।
    18 महीने में 2 लाख वंशज पैदा कर सकते हैं चूहे
  • 5

    सांप के कटने से भी ज्यादा मौतों का कारण मधुमक्खी

    लोगों को सांप से बहुत डर लगता है, क्योंकि वे ज़हरीले होते हैं और काटने पर मृत्यु का कारण बन सकते हैं। लेकिन शायद आपको पता न हो, लेकिन दुनिया में सांप से ज्यादा लोग मधुमक्खी के काटने से मरते हैं। 
    सांप के कटने से भी ज्यादा मौतों का कारण मधुमक्खी
loading...
loading...
loading...

Related Posts:

0 comments:

Shares
FacebookXWhatsAppSumoMe