
देश के जाने-माने वकील राम जेठमलानी आज अपना 93वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 14 सितंबर, 1923 को सिंध के शिकारपुर (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। एक और जहां जेठमलानी हाई-प्रोफाइल मामलों में केस लड़ने के कारण हमेशा चर्चा में रहे हैं, वहीं बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर को किस करने को लेकर भी वे सुर्खियों में रहे हैं। जेठमलानी ने की दो शादियां…
मात्र 18 साल की उम्र में राम जेठमलानी की शादी दुर्गा से हुई थी। 1947 में देश के विभाजन से कुछ समय पहले, उन्होंने रत्ना साहनी (जो पेशे से वकील थीं) से भी शादी कर ली थी। इन दोनों पत्नियों से उन्हें 4 बच्चे हुए-रानी, शोभा, महेश और जनक।
जेठमलानी, धर्मेंद्र और लीना चंद्रावरकर
एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर को मुंबई में 2015 में आयोजित ‘हम लोग अवॉर्ड्स’ फंक्शन में मशहूर वकील और पॉलिटिशियन राम जेठमलानी ने किस कर लिया था। इवेंट के दौरान दोनों एक साथ बैठे थे। जब इन्हें स्टेज पर बुलाया गया, तब पहले तो जेठमलानी ने लीना को गले लगाया और बाद में किस कर लिया। लीना भी उनका हाथ थामे किस करती नजर आई थीं। इस ‘किस’ की चर्चा बाद में खूब हुई। वहीं, 2014 में अपने जन्मदिन की पार्टी में राम जेठमलानी ने एक्टर धर्मेंद्र को किस कर लिया था।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: