नई दिल्ली(11 अप्रैल): आईपीएल 10 में एक के बाद एक कई विवाद हो रहे हैं। नया मामला भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का है। पुणे सुपरजॉयंट्स के मालिक के भाई हर्ष गोयनका के धोनी को निशाना बनाने वाले ट्वीट पर साक्षी ने फोटो शेयर कर पलटवार किया है।
- बता दें कि हर्ष गोयनका ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने स्मिथ को जंगल का राजा और धोनी पर भारी बताया था।
- बाद में उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया। अगले ट्वीट में उन्होंने पुणे के खिलाड़ियों मनोज तिवारी, रहाणे, क्रिस्टन को बेहतरीन स्ट्राइक रेट वाला खिलाड़ी बताया था।
- हालांकि, धोनी के फैंस ने उन्हें इसके बाद जमकर लताड़ लगाई। अब साक्षी धोनी ने बिना कुछ कहे एक तस्वीर शेयर की है, जिसे हर्ष के ट्वीट का जवाब माना जा रहा है।
- साक्षी ने चेन्नै सुपरकिंग्स की जर्सी और हैल्मेट पहनकर तस्वीर इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने हैशटैग 'थ्रोबैक' का इस्तेमाल किया है। धोनी ने रिकॉर्ड 8 साल तक चेन्नै के टीम की कप्तानी की थी और दो बार आईपीएल चैंपियन भी बनाया। पिछले साल उन्होंने पुणे के टीम की कप्तानी की थी, लेकिन इस साल उन्हें हटाकर स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया है।
0 comments: