
मेष (Aries) - गणेशजी बताते हैं कि आपके किसी कार्य या प्रॉजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। ऑफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होंगे। ऑफिस के कामकाज के लिए प्रवास जाना होगा। कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ विचार- विमर्श करेंगे। गृह सजावट के लिए आयोजन करेंगे। माता के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
वृषभ (Taurus) - विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। विदेश बसनेवाले मित्र का समाचार मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी, तीर्थ यात्रा हो सकती है। आध्यात्मिकता में प्रगति कर सकेंगे। संतानों की प्रगति होगी। गणेशजी स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए कहते हैं।
मिथुन (Gemini) - क्रोध पर लगाम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन दु:खी होगा। बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा और ऑपरेशन न कराने के लिए कहते हैं। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे।
कर्क (Cancer) - आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मनोरंजन के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की रोमांचित मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्यजीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है, ऐसा गणेशजी बताते हैं।
यह भी पढ़े ➩
➩
सिंह (Leo) - गणेशजी कहते हैं कि मन में उदासीनता और संदेह के बादल घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें।
कन्या (Virgo) - आज किसी विषय में चिंता रह सकती है। पेट संबंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। शेयर सट्टा से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।
तुला (Libra) - गणेशजी कहते हैं कि आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के संबंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। कौटुंबिक और जमीन-जायदाद से संबंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। पानी से संभालना पड़ेगा।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
वृश्चिक (Scorpio) - कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रियव्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।
धनु (Sagittarius) - उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है, ऐसा गणेशजी बताते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना पड़ेगा।
मकर (Capricorn) - धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे। गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, संबंधियों की तरफ से भेंट मिलने की संभावना है। शारीरिक, मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्यजीवन में परमानंद का अनुभव करेंगे। गिरने- चोट लगने से बचने के लिए गणेशजी कहते हैं।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
कुंभ (Aquarius) - गणेशजी आज किसी का जमानती न होने तथा पैसे का लेन-देन न करने की सलाह देते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा।
मीन (Pisces) - गणेशजी बताते हैं कि आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास पर्यटन का आयोजन करेंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: