
जब भी आप वॉक करते हो तो आपको अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए। सुबह की सैर करने से आप अपने आप को तरोताजा़ महसूस करते हैं। वॉक करने से हमें कई तरह की बीमारियों के साथ लड़ने की शक्ति भी मिलती है। इसलिए जो लोग मॉर्निंग वॉक नहीं करते उन्हें कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
आईये जानते हैं उन्ही नुकसानों के बारे में।
पाचन तंत्र की समस्या

सुबह की सैर से आपके पाचन तंत्र को फायदा होता है। रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाने से भूख भी बढ़ने लगती है। पाचन तंत्र मज़बूत होता है, भोजन से मिलने वाली उर्जा भी बढ़ने लगती है। क्योंकि शरीर उसका पूरा उपभोग करने में सक्षम होता है तो यदि आप मॉर्निंग वॉक पर नही जाते हैं तो आपको पाचन तंत्र की समस्या हो सकती है।
दिल के लिए नुकसानदायक

यदि आप दिल के मरीज़ है और मॉर्निंग वॉक पर नही जाते तो ये आपके दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हार्ट अटैक होने के चांस बढ़ जाते हैं और इसके आलावा दिल से संबंधित बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर किसी व्यक्ति को सांस लेने मे तकलीफ होती है तो उसे मॉर्निंग वॉक पर ज़रुर जाना चाहिए।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: