
एक के बाद एक रेल हादसों में साजिश की बू आने लगी है। बीते महीने में कानपुर रूट पर दो बड़े हादसे होना कोई इत्तेफाक नहीं है। शनिवार देर रात कानपुर के मंधना में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा ट्रैक काटे जाने की घटना सामने आई थी। घटना ने इस दिशा में रेल मंत्री सुरेश प्रभू को सोचने पर मजबूर किया है। उन्होंने गंभीरता से इस मामले की तहकीकात कारने की बात कही है।
रविवार रात करीब साढ़े दस बजे @iAnkurSingh नाम के ट्विटर हैंडल से यह ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में कहा गया, ‘लखनऊ में मोदी की बड़ी रैली से पहले ट्रेन हादसे का प्लान था। पिछला रेल हादसा भी मोदी की कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले ही हुआ था।’

रेल मंत्री ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया जिसके आधार पर यह माना जा सकता है कि रेल मंत्रालय को भी शनिवार को हुई घटना के पीछे साजिश की आशंका है।
इसके पहले कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी ने भी पुखरायां में हुए रेल हादसा के पीछे साजिश की आशंका जताई थी।
ख़बरों के मुताबिक़ शनिवार देर रात कानपुर के नजदीक मंधना में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा ट्रैक काटे जाने की खबर से हड़कंप मच गया था।
नारामऊ-मंधना स्टेशन के बीच कुछ अराजक तत्वों ने ट्रैक की 40-50 क्लिप्स के अलावा जॉगल प्लेट्स खोल दी थीं। पटरी को भी काटा जा रहा था। पट्रोलिंग टीम को देखकर कई लोग भाग निकले। कन्नौज की आरपीएफ पोस्ट में घटना की रिपोर्ट लिखाई गई।
सिर्फ डेढ़ महीने के भीतर कानपुर के नजदीक दो बड़े रेल हादसे हो चुके हैं। पट्रोलिंग टीम की सतर्कता से एक और हादसा होने से टल गया।
एक के बाद एक हो रही ऐसी रेल घटनाएं महज इत्तेफाक है या साजिश, रेल मंत्री ने इसकी जांच कराने की बात रहे हैं।
28 दिसंबर को कानपुर के रूरा स्टेशन के पास ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के 15 डब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में 52 यात्री घायल हुए थे।
20 नवंबर को कानपुर के ही पास पुखरायां में भीषण ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें कई लोग मारे गए थे और सैंकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
उसी दिन आगरा में पीएम मोदी की परिवर्तन रैली हुई थी। इतने बड़े हादसे के दिन रैली करने को लेकर कई लोगों ने पीएम मोदी की आलोचना भी की थी।
कितनी नफरत है लोगों के लोगों के मन में मोदी सरकार के प्रति लोग यह भी नहीं सोचते कि इस तरह पटरिया काट कर मोदी को बदनाम करने के चक्कर में हजारों लोगों की जान चली जाएंगी
यह बार-बार कानपुर हावड़ा सेक्सन पर ट्रेन दुर्घटना मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए हो रही हैं । लोग सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश के तहत ट्रेक काट रहे हैं
loading...
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: