
नई दिल्ली। हम सब जानते हैं कि एक व्यस्क के मुंह के कुल 32 दांत होते हैं, पर क्या आपने किसी छोटे बच्चे के मुंह में 80 दांत देखे हैं? इंदौर में रहने वाले एक सात साल के बच्चे के मुंह में 80 दांत होने की बात सामने आई है। मुंह में अधिक दांत होने की वजह से बच्चे के मुंह की सर्जरी की गई थी। यह सर्जरी चार घंटे तक चली।
बच्चा डॉक्टर के पास दांत दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था। बच्चे को भयानक दर्द में कराहता देख डॉक्टर भांप गए की मामला गंभीर है। डॉक्टरों ने विवेक का मेडिकल परीक्षण किया। इसके बाद सामने आया कि बच्चे को 'ओडोनटोमा' था। 'ओडोटोमा' एक तरह का ट्यूमर होता है। इसकी वजह से पेशेंट के मुंह में एक ही जगह जरूरत से ज्यादा सेल्स का निर्माण होने लगता है।
इस ट्यूमर को देखकर ऐसा लगता है मानों मरीज के मुंह में कई सारे दांत आ गए हों, जिसे सर्जरी के जरिए निकालना जरूरी हो जाता है। इतने अधिक संख्या में बच्चे के मुंह में दांत होना बिल्कुल भी सामान्य बात नहीं हैं। डॉक्टर ने बताया कि अगर बच्चे के माता-पिता चार सालों बाद उसे लेकर अस्पताल आते तो हो सकता था कि बच्चे के मुंह में 200 तक दांत होते।
इससे पहले भी जुलाई के महीने में ही मुंबई के सर जेजे अस्पताल में डॉक्टरों ने एक बच्चे के मुंह से 232 दांत निकालकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वो सर्जरी पूरे सात घंटों तक चली थी। 80 दांतों वाले इस बच्चे की सर्जरी कर उसके सभी दांत बाहर निकाल लिए गए हैं। बच्चा अब सुरक्षित है। इस ट्यूमर के होने से जान जाने का तो खतरा नहीं होता पर मुंह पर सूजन, घोंटने में तकलीफ और खाने में दिक्कतों की शिकायत जरूर होती है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: