
नई दिल्ली। एक विशाल बरगद का पेड़ था। जिसके नीचे एक चूहा बिल बना के रहता था। वह चूहा बिल्ली के डर से अपने बिल में डरा सहमा हुआ रहता, और केवल कुछ जरुरी काम होने पर ही अपने बिल से बाहर जाता था। वह चूहा बिल्ली से इतना डरा हुआ था, कि वह बाहर अकेले जाने का भी साहस नहीं कर पाता था। वह अपने किसी साथी चूहे को अपने साथ ले जाता था।
एक बार उसे किसी जरुरी काम से बाहर जाना था, परन्तु उस समय उसके साथी मित्रो में से कोई नहीं था। उसका जाना जरुरी था, इसलिए उसने एक अनजान चूहे को अपनी समस्या बताई। अनजान चूहा उसके साथ जाने को तैयार हो गया। उस चूहे के साथ कुछ समय बिताने के बाद अनजान चूहे को महसूस हुआ कि वह कुछ ज्यादा ही डरा हुआ रहता है।
अनजान चूहे ने उससे कहा कि तुम इतने डरे हुए क्यों रहते हो, क्या मैं तुम्हारी कुछ मदद कर सकता हूँ। उसने कहा कि मुझे बिल्ली से बहुत डर लगता है। अनजान चूहे ने कहा मेरे पास कुछ ऐसी शक्तियाँ है, जिससे मैं तुम्हारा रूप बदल कर बिल्ली बना सकता हूँ। अनजान चूहे की ऐसी बात सुनकर वह बहुत खुश हुआ और खुद को बिल्ली बनाने को कहा।
.......अब देखो : video
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: