
न्यूयार्क। चौंकिए नहीं वैज्ञानिकों को एक नई स्तनपायी प्रजाति मिली है। इसका वैज्ञानिक नाम मास्क्रोसेलिडस माइकस एलीफैंट है। आम भाषा में इसे एलीफैंट श्रू या गोल कान वाले सेन्गी का नाम मिला है। दरअसल ये चूहे के कद का हाथी है। पश्चिमी सहारा के रेगिस्तान में पाए गई इस नई प्रजाति की सबसे बड़ी खूबी ये है कि देखने में यूं तो ये लंबी चोंच जैसी नाक वाला चूहा है। इसका आकार भी चूहे का ही है। लेकिन इसके अलावा आनुवांशिक समेत इसकी अन्य खूबियां धरती पर चलने वाले सबसे विशाल स्तनपायी जीव हाथी की है।
अमेरिका के कैलीफोर्निया एकेडमी ऑफ साइंस के वैज्ञानिक जैक डंबेचर के अनुसार सेंगी चूहे के आनुवांशिक नमूने का अध्ययन करते हुए उन्होंने पाया कि नामीबिया के सुदूर उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र में इस जीव से नजदीकी 16 अन्य जीवों के जीन्स का अध्ययन किया। इस पर वर्ष 2005 से 2011 के बीच अध्ययन जारी रहा। उन्होंने लंदन के प्रीटोरिया, लास एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को की प्रयोगशालाओं में इनका विश्लेषण करवाया।
तब इस बात की पुष्टि हुई की ये सेंगी चूहा एकदम नई प्रजाति है। उन्होंने बताया कि सेंगी सिर्फ और सिर्फ अफ्रीका में ही पाए गए हैं। इनके छोटे आकार के बावजूद आनुवांशिक गुणों में ये हाथी, नील गाय आदि के अधिक करीब हैं। इस शोध को जरनल ऑफ मैमोलाजी में प्रकाशित किया गया है।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: