
अमेरिका के ओरेगन में एक अजीब मामला सामने आया है। खतरों से खेलने के चक्कर में एक महिला की जान खतरे में पड़ गई। पोर्टलैंड में रहने वाली एश्ले गेवी के पास पालतू 'Ball Python' है। उन्होंने उसे अपने कान के छेद में डाल लिया। सांप धीरे-धीरे उनके कान के छेद से आगे निकलता जा रहा था। मगर, बीच में पहुंचने के बाद वह फंस गया। न तो वह आगे ही बढ़ पा रहा था और न ही पीछे लौट पा रहा था।
ऐश्ले जब तक मामले की गंभीरता को भांप पातीं, तब तक काफी देर हो चुकी थी। जल्द ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उनके कान को सुन्न करने के बाद कान को खींचा, ताकि सांप बाहर आ सके। गनीमत रही कि इस मामले में ऐश्ले और सांप, दोनों को ही कोई नुकसान नहीं पहुंचा। डॉक्टर्स की मदद से मिनटों में सांप को ऐश्ले के कान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
ऐश्ले ने लिखा कि अपनी एक तस्वीर को फेसबुक पर शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि ये उनकी जिंदगी का सबसे अजीब पल है, खेल-खेल में वो इमरजेंसी रूम में पहुंच गई हैं। इस तस्वीर को हजारों लोग अब तक शेयर कर चुके हैं। हालांकि, कई लोग इस मामले को लेकर ऐश्ले की खिंचाई भी कर रहे हैं। एक महिला ने अपने इयररिंग में नकली सांप फंसा कर उसकी पोस्ट कर दी।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: