
नई दिल्ली। हर व्यक्ति चाहता है की उसके घर में सुख-शांति और सम्रद्धि बनी रहें। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई नियम बताये गए हैं जिनके द्वारा हम आसानी से अपने घर में सुख-शांति पर सम्रद्धि को आसानी से ला सकते है....
वास्तु के अनुसार घर की सुख-शांति के लिए घर में सफाई होना बहुत ही जरुरी है। घर के साथ-साथ हमें अपने घर के बाहर भी साफ-सफाई रखनी चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय घर में एक दिया अवश्य जलाना चाहिए। इससे घर में यश और वैभव की कभी कमी नहीं होती है और भगवान की कृपा हमारे घर में बनी रहती है।
वास्तु अनुसार शाम के समय घर की सभी लाइट्स को कुछ देर के लिए खोल कर रखना चाहिए। माना जाता है की शाम के समय घर में प्रकाश होने से हमारा जीवन भी प्रकाश से भर जाता है।
वास्तु शास्त्र के आधार पर जब भी आप खाना खाये तो किचन से अधिक दुरी पर ना खाये। इसके अलावा आप जिस टेबल में खाना खाते हैं वह कांच की नहीं होनी चाहिए।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: