
जापान में तीन सर्जन को उनके काम के लिए सराहा जा रहा है, क्योंकि एक 13 वर्षीय एक टीनेजर के अपेंडिक्स की सर्जरी करते समय इन्होंने नोटिस किया कि उसके ओवरी में एक ट्युमर है जो एक इंसानी रूप में नजर आ रहा था। दरअसल इसमें हेयर, हड्डियां, और एक मिनिएचर ब्रेन भी नजर आ रहा था।
ओवरी के अंदर था ट्युमर:
ओवरी के अंदर ट्युमर का डेवलप होना अपने आप में काफी खतरनाक होता है। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स ने इसे पता लगाने की कोशिश की कि ये खतरनाक हो सकता है या नहीं। डिस्कवरी के बाद ये बात सामने आई कि ये मस्तिष्क के आकार का था जिसमें ब्रेन स्टेम सेल भी था जो माईंड और स्पाइन को जोड़ती है।
ट्युमर में भी था इंसानी दिमाग:
जानकारी के अनुसार टीनेजर ने दर्द होने के बाद डॉक्टर के पास अपनी प्रॉब्लम को लेकर आई, जिसमें उसे मेमोरी लॉस, एजिटेशन और कंफ्युजन जैसी समस्या आ रही थी। डॉक्टर्स ने पता लगाया कि ये सारे लक्षण की वजह से बॉडी का इम्युन सिस्टम प्रभावित हो रहा था और ये ओवरी प्रॉब्लम उसके रियल ब्रेन पर भी गलत प्रभाव डाल रहा था जिसके कारण उसे कंफ्युजन और मेमोरी लॉस जैसी समस्या आ रही थी।
डॉक्टर्स के अनुसार इस ट्युमर में बहुत जल्द ही दांत और मसल्स का भी विकास होने वाला था जिसे 'टेराटोमस' कहते हैं। जिसका मतलब मॉन्स्टर होता है। साईंटिस्ट्स का मानना है कि इस प्रकार के ट्युमर के लिए ऐसी अविकसित अंडकोशिकाएं जवाबदेह होती हैं।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: