
पटना. बिहार के राजधानी में शनिवार को एक अजीब मामला सामने आया। यहां के पालीगंज हॉस्पिटल में एक महिला ने एक एलियन जैसे बच्चे को जन्म दिया। महिला पालीगंज के आजिम नगर कॉलनी की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म सुबह आठ बजे हुआ। बच्चे को जन्म होने के बाद हॉस्पिटल स्टॉफ हैरान रह गए।
बच्चे को देख डरने लगी मां
बच्चे के जन्म के बाद उसका अजीबोगरीब शरीर देख उसकी मां बिलकुल डर गई। हालांकि इसके बाद उसने कुछ देर के लिए उसे अपनी गोद में रखा। थोड़ी देर बाद नवजात को कमरे में एक बिस्तर पर लिटा दिया गया।
डॉक्टरों का क्या है कहना...
महिला की डिलिवरी कराने वाली डॉक्टर का कहना है कि पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण बच्चे का ऐसा रूप हुआ। बच्चे के शरीर के उपर किराटिम लेयर होता है, जिससे बच्चे की त्वचा आक्सीजन नहीं ले पाती है। वहीं एक डॉक्टर ने इसे हर्लेक्विन इचथिस्योसिस बीमारी बताया। उन्होंने कहा कि 10 लाख बच्चों में से कोई एक बच्चा ऐसा होता है।
बच्चे का रंग जहां हरा था, वहीं उसके शरीर पर कछुए की तरह धारीदार आकृति बनी हुई थी। उसका सिर भी पूर्ण रूप से विकसित नहीं था। बच्चे के शरीर के जहां कई हिस्से विकसित नहीं थे। बच्चे का मुंह काफी बड़ा था, लेकिन कानों का विकास नहीं हुआ था। आंखें भी पूरी तरह से नहीं बन पाई थी, जिसकी वजह से वो पूरी लाल दिखाई दे रहीं थी।
0 comments: