आज हम आपको जिस जानवर के बारे में बताएंगे। उसे इंसान का साथी और वफादार कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं कुत्ते की। कहा गया है कि कुत्ता इन्सान द्वारा पाला गया पहला जानवर माना जाता है। यह एक ऐसा जानवर है जिसे इंसानों से भी ज्यादा वफादार माना जाता है।
माना भी क्यों न जाए एक बार को इंसान वफादारी न निभाए लेकिन कुत्ता अपनी वफादारी मरते दम तक निभाता है। कुत्ता अपने मालिक से बहुत प्यार करता है। शायद यही वहज है कि कुत्ता अपने मालिक की जिंदगी में इतनी ज्यादा अहमियत रखता है। कुत्ते और इंसान के इस खूबसूरत और भावुक रिश्ते को देखते हुए फिल्म इंडस्ट्री ने कई फिल्मे बनाई है।
1. Cane Corso (केन कोर्सो)
2. Weimaraner (वेइमारानेर)
इस नस्ल के कुत्तों की अधिकतम लम्बाई 27 इंच और अधिकतम वजन 90 पाउंड होता है और इनकी औसतन उम्र 11 साल होती है। इस नस्ल के कुत्तों की खासियत इनकी सीखने की क्षमता होती है। जरुरत पड़ने पर ये निडर होकर मुसीबत का सामना करते हैं।
3. Bernese Mountain Dog (बेर्नेस माउंटेन डॉग)
इस नस्ल के कुत्तों की अधिकतम लम्बाई 28 इंच और अधिकतम वजन 120 पाउंड होता है और इनकी औसतन उम्र 8 साल होती है। स्नेही स्वभाव के ये कुत्ते बहुत मेहनती होते हैं। दुर्भाग्यवश इन कुत्तों की उम्र, बचाव करने वाले दूसरे कुत्तों से काफी कम होती है।
4. Australian Shepherd (ऑस्ट्रेलियन शेफर्ड)
इस नस्ल के कुत्तों की अधिकतम लम्बाई 23 इंच और अधिकतम वजन 65 पाउंड होता है और इनकी औसतन उम्र 14 साल होती है। देखने में खूबसूरत होने के अलावा इस नस्ल के कुत्ते बहुत वफादार होते हैं। इन्हें हर परिस्थिति में अपने मालिक की रक्षा करने के लिए जाना जाता है।
5. Doberman Pinscher (डोबरमैन पिंस्चर)
इस नस्ल के कुत्तों की अधिकतम लम्बाई 28 इंच और अधिकतम वजन 90 पाउंड होता है और इनकी औसतन उम्र 11 साल होती है। इस नस्ल के कुत्तों को बहुत होशियार माना जाता है। अपने मालिक की रक्षा के लिए ये अपनी जान तक दे सकते हैं।
6. Boxer (बॉक्सर)
इस नस्ल के कुत्तों की अधिकतम लम्बाई 25 इंच और अधिकतम वजन 80 पाउंड होता है और इनकी औसतन उम्र 11 साल होती है। बॉक्सर नस्ल के कुत्ते फुर्तीले होने के साथ-साथ चीज़ों को बहुत जल्दी सीखते हैं।
7. German Shepherd (जर्मन शेफर्ड)
इस नस्ल के कुत्तों की अधिकतम लम्बाई 26 इंच और अधिकतम वजन 95 पाउंड होता है और इनकी औसतन उम्र 11 साल होती है। 'जर्मन शेफर्ड' का वीरता में इतिहास रहा है। सन 1930 में U.S. आर्मी द्वारा इसे 'ऑफिशियल डॉग' घोषित किया गया था। इसे इसकी बहादुरी और खोजने वाली क्षमता के लिए जाना जाता है।
8. Labrador Retriever (लैब्राडोर रिट्रीवर)
इस नस्ल के कुत्तों की अधिकतम लम्बाई 25 इंच और अधिकतम वजन 80 पाउंड होता है और इनकी औसतन उम्र 11 साल होती है। लैब्राडोर को सबसे अच्छा कुत्ता घोषित किया गया है। यह बचाव कार्यों के अलावा कई कार्यों को करने में सक्षम होता है।
0 comments: