loading...

साजिश : फोन का password नहीं बताने पर पति ने रची ये कहानी.....


पति-पत्नी के बीच के संबंधों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन, इस बार एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक आदमी ने अपनी पत्नी का कत्ल महज इस बात के लिए कर दिया क्योंकि उसने स्मार्ट फोन का पासवर्ड उसे नहीं बताया।

स्मार्ट फोन के पैटर्न लॉक ने ऐसा शक पैदा किया कि पति हत्या की साजिश रचने के लिए मजबूर हो गया। जिसके बाद उसने कानपुर से भाड़े के बदमाशों को भेजा और अपनी ही पत्नी का कत्ल झांसी में करा दिया। साजिश घर में लूट की वारदात के दौरान हत्या दिखाने की हुई।

लेकिन, झांसी की कोतवाली पुलिस ने कड़ी मेहतन करते हुए मामले का खुलासा कर दिया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। झांसी जनपद के शहर कोतवाली अन्तर्गत फिल्टर रोड पर स्थित शान्ति भवन में रहने वाली पूनम वर्मा को उसकी के पति ने मरवा दिया।

महिला की 29/30 अगस्त की रात में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी होने पर थाने की पुलिस समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन करते हुये शव को कब्जे में ले लिया था। इसके बाद मृतका के भाई रोहित ने थाना शहर कोतवाली पुलिस से घटना की लिखित शिकायत कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने मृतिका के पति से पूछताछ की। जिसमें पहले तो आरोपी पति ने पुलिस को गुमराह किया। बाद में पुलिस ने कड़ायी दिखायी तो आरोपी ने स्वीकार कर लिया कि उसकी पत्नी पूनम की हत्या उसी ने करायी है। झांसी एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना को गम्भीरता से लेते हुये झांसी एसएसपी अब्दुल हमीद ने अपने निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की।  

विनीत ने पूनम की हत्या में दो अन्य लोगों के साथ होने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर उसके दोनों साथियों को पकड़ लिया गया। जिन्होंने अपने नाम लक्ष्मण कुमार और कमल कुमार कोरी बताया। एसपी सिटी के अनुसार पूछताछ में मृतक के पति विनीत कुमार ने बताया कि 2008 में वह और उसकी पत्नी पूनम बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में होटल मैनजमेंट का कोर्स करने आये थे।

जहां उनकी दोस्ती हो गई। इतनी गहरी हो गई कि दोनों ने अपने-दोस्ती अपने परिवार के खिलाफ जाकर आर्य समाज से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों झांसी में रहने लगे। विनीत ने बताया कि झांसी में वह विद्युत मीटर लगाने का काम करता था। इसके बाद कानपुर में जाकर सोलर लाईट लगाने का काम करने लगा।

काम के कारण वह हफ्ते -15 दिन में झांसी आता था। इसी बीच उसकी पत्नी पूनम ने एक बेटी को जन्म दिया। विनीत के अनुसार पूनम ने उसे पत्नी जैसा प्यार देने के बजाय उससे दूरी बना ली थी.इसी बीच उसने अपनी पत्नी पूनम को स्मार्ट फोन दिलाया। जिस पर उसकी पत्नी ने लॉक डाल दिया।

कानपुर से जब वह अपनी पत्नी और बच्ची के पास आता तो उसकी पत्नी फोन छिपा कर रखने लगी। उसने कई बार फोन लेकर लॉक का पार्सवर्ड की जानकारी मांगी। लेकिन पूनम ने उसे नहीं दिया। जिस कारण आये दिन स्मार्ट फोन के पासवर्ड को लेकर विवाद होने लगा।

धीरे उसका शक भी गहरा हो गया। आरोप है कि इधर पूनम ने बेटी की भी देख-रेख करनी कम कर दी। जिससे उसने अपनी पत्नी पूनम को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया और उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने दोस्त लक्ष्मण से मिलकर पत्नी पूनम की बेवफाई की बात करते हुये हत्या करने की योजना बनाई।
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: