loading...

जानिए :धनु राशि के व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में...



    Image result for धनु राशि

    धनु राशि के तहत पैदा हुए लोग, सत्य की खोज में रहते हैं। इसका प्रतीक धर्नुधर हैं जिसका पीछे का शरीर घोड़े का होता हैं। ज्ञान और गति इस राशि का जीवन के प्रति व्यापक दृष्टिकोण हैं। मज़ा करने वाले और लापरवाह, ये उत्साही लोग विस्तार पूर्वक जीवन जीने में विश्वास करते हैं।

    दार्शनिक और धार्मिक दिमाग वाले धनु राशि के लोग जीवन का अर्थ खोजने की इच्छा रखते हैं। ये स्पष्ट विचारक होते हैं, और इन्हे तब खुशी होती है जब दूसरे इनकी अच्छी तरह से सोची समझी गयी बात से सहमत होते हैं। लेकिन, ये कभी-कभी तार्किक, कुंद और कठोर भी हो सकते हैं।

    ये जितने उत्साही बात करने वाले होते हैं उतने ही उत्साही श्रोता भी होते हैं। ये अपनी ज्ञान की क्षुदा शांत करने के लिए भी दूसरों की बात ध्यान से सुनते हैं और सूचनाएं एकत्रित करते हैं। ये ज्ञान की खोज में अनंत दुनिया में घूमना चाहते हैं और यदि इन्हे रोका जाय तो ये धैर्य खोने लगते हैं और इन्हे संभालाना मुश्किल हो जाता हैं।

    निडर और मस्ती खोर धनु जातक पार्टी में पंहुचने वाले पहले और जाने वाले आखिरी मेहमान हो सकते हैं। ज्ञान की प्राप्ति के लिए यात्रा करते हैं और हर जगह की संस्कृति और लोगो के बारे में जानना चाहते हैं। ये स्वतंत्र और किसी के प्रति जवाबदेह नहीं होते हैं। इनकी उर्जा का स्त्रोत नये नये रोमांच होते हैं जो इन्हे यात्रा के दौरान मिलता हैं और रिश्तों के प्रति भी इनका यही रवैया रहता हैं।

    इन्हे तंग स्थितियों में रखे जाने से नफरत हैं फ़िर चाहे वो शारीरिक हो या भावनात्मक। ईमानदार और उद्दंड धनु जातक चुनौतियों को स्वीकारना पसंद करते हैं। हालांकि ये खुद को बुद्धिजीवी से ज्यादा साहसी के रूप में देखते हैं।ये पढ़ने, लिखने, और अज्ञात विषयों की खोज करने में आनंद लेते हैं और अच्छे शिक्षार्थी होते हैं जो बहुत अच्छा परिणाम देते हैं। ये काफी लोकप्रिय होते हैं और मित्रों के प्रति वफादार होते हैं।

    ये प्रभावशाली लोगों के संरक्षण का आनंद भी लेते हैं। अति उत्साह में ये उद्देश्य से भटक जाते हैं। असुरक्षा की भावना के कारण ये निर्णय और न्याय के प्रति संदेहास्पद हो जाते हैं। धनु जातक स्वतंत्र, उत्साही और ज्यादा ही खुले हुए होते हैं और ये कभी कभी अपनी सीमाओं का अतिक्रमण करते हैं।

    वे काफी तेजी से बात करते हैं, कई बार तो इनके साथ तालमेल रखने में मुश्किल होती हैं। यह कई बार, इनके बयान और राय का वजन कम कर देता हैं। ये अक्सर दूसरों की भावनाओं को चोट पहुंचा देते हैं। लेकिन, इनके शब्दों से लोगों को प्रेरणा भी मिलती हैं। ये उत्सुक, आध्यात्मिक और सच्चे विश्वासी होते हैं। ये आनंद और विश्वास की भावना से दूसरों को आकर्षित करते हैं।

    धनु राशि में जन्मे जातक अपने प्यार का दिखावा नहीं करते हैं। और शायद ही कभी गले लगते हैं या उपहारों का आदान प्रदान करते हैं। इनके लिए प्यार में रोमांच बंजी जंपिंग, पर्वतारोहण, घुड़सवारी, विदेशी स्थलों में घूमने से आता हैं।
    loading...
    loading...
    loading...

    Related Posts:

    0 comments: