
नई दिल्ली(8 अप्रैल): बैंकों का लोन लेकर फरार विजय माल्या का गोवा का किंगफिशर विला 73.01 करोड़ रुपये में बिक गया। इससे पहले बैंकों ने इस विला के बेचने की तीन कोशिशें हुईं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी।
- मूवी प्रॉडक्शन कंपनी विकिंग मीडिया ऐंड एंटरटेनमेंट ने यह विला एक प्राइवेट डील के तहत खरीदा।
- मामले से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बैंकों ने यह विला बेचकर माल्या को दी गई कर्ज की राशि का एक हिस्सा वसूल लिया।
- माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस के लिए कर्ज लेते वक्त अपनी जिन संपत्तियों को आधार बनाया था, उनमें गोवा का यह विला भी शामिल था।
- माल्या को कर्ज देने वाले 17 बैंकों का एक कंसोर्शियम कर्ज का 9,000 करोड़ रुपया वसूलने की कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में मुंबई स्थित किंगफिशर हाउस को भी बेचने का प्रयास जारी है।
- अक्टूबर 2016 में पहली बार इसे बेचने की कोशिश की गई थी। तब इसका रिजर्व प्राइस 85.29 करोड़ रुपये रखा गया था। फिर दिसंबर 2016 में ही रिजर्व प्राइस घटाकर 81 करोड़ रुपये कर दिया था। तब भी इसे बेचने में सफलता नहीं मिली थी। फिर मार्च 2017 में इसका रिजर्व प्राइस घटाकर 73 करोड़ रुपये कर दिया गया। लेकिन यह प्रयास भी विफल गया।
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: