loading...

अजब -गजब :दो लड़कियों को आपस में हुआ प्यार और फिर कर ली शादी...

Image result for दो लड़कियों को आपस में हुआ प्यार

पटना (11 मई): बिहार के वैशाली से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान हैं। यहां के बिदुपुर की रहने वाली दो लड़कियों ने समलैंगिक विवाह कर लिया है। दोनों लड़कियां पड़ोस में रहती हैं और अच्छी सहेलियां थी।

यह भी पढ़े -OMG :शादी के 120 सेकेंड के बाद दुल्हन हो गई विधवा...

# दरअसल, दोनों सहेलियां दो साल से एक दूसरे के बेहद करीब थीं। इसमें एक लड़की 22 साल की है जबकि दूसरी नाबालिग है। उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और फिर घर में कुलदेवता के सामने एक-दूसरे से शादी की और जब उन्हें लगा कि घरवाले नहीं मानेंगे तो दोनों भागकर मुंबई चली गईं।


# दोनों लड़कियों ने शादी करने का फैसला किया और 17 अगस्त 2016 में घर में ही देवता के सामने फेरे ले लिए।

यह भी पढ़े -OMG : इतनी छोटी सी बात पर मंडप से भागी दुल्हन पढिये पूरी खबर....

# थोड़े दिनों बाद इन्हें पता चला कि नाबालिक लड़की के पिता ने 22 साल की लड़की पर उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया है, तो इसके बाद दोनों लड़कियां लौट गई और सीधा वैशाली के एसपी से मिलीं। दोनों ने कहा कि वे पति-पत्नी है और एक-दूसरे के साथ रहना चाहतीं हैं।

# इतना ही नहीं लड़की ने सेक्स चेंज कराने के लिए दिल्ली में एक डॉक्टर से कंसल्ट भी किया था। डॉक्टर ने सेक्स चेंज के लिए 11 लाख रुपए खर्च होने की बात कही। इसके बाद दोनों रुपए के जुगाड़ में लगी थी।  

यह भी पढ़े -हरियाणा :मंडप में दूल्हे ने की दहेज मांग,पंचायत ने भी सुनाया अनोखा फरमान...

# पुलिस ने फिलहाल, दूल्हा बने 22 साल की लड़की को अपहरण करने के आरोप में जेल भेज दिया है जबकि दुल्हन बनी 17 साल की नाबालिक लड़की का मेडिकल कराया गया है और पुलिस उसे रिमांड होम भेजने की तैयारी में है। 
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: