
मेष - आयात-निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
यह भी पढ़े ➩
➩
वृषभ - अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार मिलेगा। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरी-पेशा वाले वर्ग को लाभ होगा, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन - वाद-विवाद या चर्चाओं में गहरा न उतरना हित में रहेगा। आत्म सम्मान को ठेस पहुंचेगी तथा स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है। पेट संबंधी बीमारियों से तकलीफ होगी।
कर्क - छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति होगी। स्त्री पात्र के साथ मनमुटाव और तकरार होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःख अनुभव करेंगे।
सिंह - भाई-बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ, प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी।
कन्या - परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
तुला - आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों तथा परिवारजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होगा।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
वृश्चिक - मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, इसलिए झगडे़ से दूर रहें।
धनु - गृहस्थ-जीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खोज करने वालों के लिए विवाह योग है।
मकर - वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग की संभावना बढ़ेगी।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
➩
कुंभ - ऑफिस तथा काम-काज की जगह उच्च पदाधिकारियों की नाराजगी का शिकार बनना पड़ेगा। शौक-मौज और घूमने- फिरने में खर्चा होगा।
मीन - बीमारी की वजह से खर्चा हो सकता है। अन्य कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की संभावना है।
यह भी पढ़े ➩
➩
➩
➩
➩
Like Our Facebook Fan Page
Subscribe For Free Email Updates
0 comments: