loading...

रविवार को एसे करें भगवान सूर्यदेव की पूजा - होगी आपकी हर मनोकामना पूरी...

Image result for भगवान सूर्यदेव
# रविवार भगवान सूर्यदेव की पूजा का दिन माना जाता है। इसलिए रविवार सुबह भगवान सूर्यदेव की पूजा अवश्य करें। इस पूजा का लाभ बड़ा ही फलदायी होता है। हिन्दू धर्म के पंचदेवों में से प्रमुख देवता सूर्यदेव ही है। सूर्य देव को वेदों में जगत की आत्मा कहा गया है।
यह भी पढ़े ➩ जानिए : भगवान श्री गणेश का वाहन एक चूहा क्यों है ?
➩ जानिए : कैसे और किस के साथ हुआ था भगवान श्री गणेश का विवाह...
➩ मंगलवार को करें ये आसान उपाय - हनुमान जी चमका देंगे आपकी किस्मत...

# यह सत्य है कि सूर्य से ही इस पृथ्वी पर जीवन है। सूर्य देव को सर्व प्रेरक, सर्व प्रकाशक, सर्व प्रवर्तक, सर्व कल्याणकारी माना गया है। यजुर्वेद ने चक्षो सूर्यो जायत कह कर सूर्य को भगवान का नेत्र माना है।
# हर रोज सूर्य उपासना करके मनुष्य हर सांसारिक सुख को पूरा कर सकता है। सूर्य देव जी ज्ञान, सुख, स्वास्थ्य, पद, सफलता, प्रसिद्धि के साथ-साथ सभी आकांक्षाओं को पूरा करते है। सफलता और यश के लिए रविवार को सूर्य देव के इस मंत्र का जाप पूरी विधि से करना चाहिए।
# रविवार सुबह स्नान के बाद सफेद वस्त्र पहन कर सूर्य देव को नमस्कार करें। भगवान सूर्य देव को लाल चंदन का लेप, कुकुंम, चमेली और कनेर के फूल अर्पित करें, ये कार्य नवग्रह मंदिर में जाकर करें। दीप प्रज्जवलित करके मन में सफलता और यश की कामना करें फिर निम्न सूर्य मंत्र का जाप करें
" विष्णवे ब्रह्मणे नित्यं त्र्यम्बकाय तथात्मने।नमस्ते सप्तलोकेश नमस्ते सप्तसप्तये।।
हिताय सर्वभूतानां शिवायार्तिहराय च।
नम: पद्मप्रबोधाय नमो वेदादिमूर्तये। "

# मंत्र जप के बाद सूर्य देव जी की आरती भी करें।भगवान सूर्यदेव को भोग में मोदक ही चढ़ाएं।
यह भी पढ़े ➩ जानिए : कैसे हुआ शनिदेव का जन्म...
➩ शनिवार के दिन 1 रोटी का उपाय करे - आप की हो जाएंगी सारी परेशानियां दूर...
 लक्ष्‍मी चालीसा का पाठ बढ़ाएगा आपका सौभाग्‍य...
loading...
Previous Post
Next Post
loading...
loading...

0 comments: